Home T-20 क्रिकेट विश्व कप 2026 गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया से तुलना करने पर दिया गजब जवाब

गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया से तुलना करने पर दिया गजब जवाब

7
0

भारतीय क्रिकेट टीम तीन साल में तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत चुकी है लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर का मानना है कि इसे सफेद गेंद क्रिकेट में भारत का दौर कहना ठीक नहीं होगा. उन्होंने टीम इंडिया के वनडे प्रदर्शन का जिक्र किया.

भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन साल के अंदर तीसरी आईसीसी ट्रॉफी जीत ली. 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और अब फिर से टी20 वर्ल्ड कप. इसके बाद कहा जा रहा है कि अभी सफेद गेंद क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा है. उसकी तुलना 21वीं सदी के पहले दशक में ऑस्ट्रेलिया के दबदबे से की जा रही है. लेकिन भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इससे सहमत नहीं है. उन्होंने टी20 से इतर वनडे में टीम के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि इसे भारत का दौर कहना ठीक नहीं है.