VARANASI NEWS: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार करने के मामले में गिरफ्तार युवकों को राहत देते हुए 14 आरोपियों में से 8 युवकों की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। अदालत के इस फैसले के बाद संबंधित युवक जल्द ही जेल से बाहर आ सकेंगे। बताया जाता है कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक गंगा नदी के बीच चलती नाव पर रोजा इफ्तार करते दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। निचली अदालत से राहत न मिलने पर आरोपियों की ओर से हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने 8 युवकों को जमानत देने का आदेश पारित किया। सुनवाई के दौरान इरशाद उल्ला भी परिवार के सदस्यों के साथ कोर्ट परिसर में मौजूद रहे।





