Home इटावा खोया हुआ बैग बकेवर पुलिस ने सकुशल बरामद कर महिला को वापस...

खोया हुआ बैग बकेवर पुलिस ने सकुशल बरामद कर महिला को वापस दिया

ETAWA NEWS: एक बार फिर बकेवर पुलिस का माननीय चेहरा नजर आया।अज्ञात महिला द्वारा ऑटो में बैग रखकर भूल जाने पर उक्त महिला द्वारा बकेवर पुलिस को जानकारी दी गई, किसी ऑटो सवार होकर बकेवर आई थी। लेकिन ऑटो में बैग रखकर भूल गए और ऑटो ड्राइवर ऑटो लेकर चला गया। वहीं बकेवर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तथा जांच पड़ताल शुरू की और उक्त ऑटो चालक को बुलवाकर बैग में रखा हुआ सामान तथा बैग सा कुशल बरामद कर उक्त महिला को वापस दिया गया।वही कस्बा चौकी प्रभारी बकेवर सजीव कुमार  ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी महिला यात्री का कपड़े तथा अन्य सामान से भरा बैग ऑटो में रह गया था वही सीसीटीवी की मदद से ऑटो चालक को कस्बा चौकी बुलाया गया था और बैग तथा बाग में रखा हुआ सामान सकुशल बरामद कर उक्त महिला को वापस दे दिया गया।वही उक्त महिला ने थानाध्यक्ष बकेवर व कस्बा चौकी प्रभारी बकेवर सजीव कुमार,कांस्टेबल मनोज कुमार तथा बकेवर पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।