Home उत्तर प्रदेश खोया हुआ फ़ोन पाकर युवक के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे

खोया हुआ फ़ोन पाकर युवक के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे

PRAYAGRAJ NEWS: थाना कर्नलगंज चंद्रशेखर आजाद पार्क गेट नम्बर 2 के पास एक युवक का vivo कंपनी का फ़ोन गिर गया था। युवक का नाम नीरज कुमार पाल सोराव हंडिया तहसील प्रयागराज का रहने वाला है। काफ़ी देर ख़ोज बीन के बाद वह चंद्रशेखर आजाद पार्क स्तिथ पुलिस चौकी पंहुचा उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पीड़ित की परेशानी को सुनते ही महिला सिपाही राधिका शुक्ला ने कम्पनी गार्डन पार्क चारो ओर गस्त कर फ़ोन ढूंढ़ने मे लग गई। काफ़ी मस्सक्त के बाद सूचना मिली की गेट नम्बर 2 के पास एक मोबाईल मिला है फ़ोन को बरामद कर उस व्यक्ति को सम्पर्क कर शकुशल फ़ोन को सुपुर्द कर दिया। फ़ोन पाकर युवक के चेहरे खुशी से खिल उठे उसे पुलिस को धन्यवाद दिया।