PRATAPGARH NEWS: खेल निदेशालय के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के तत्वाधान में पंडित दीन दयाल के जनशताब्दी के उपलक्ष्य में एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रतापगढ़ के प्रांगण में हुआ , उक्त प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आनंदवन इंटर कॉलेज के प्रबंधक और जिला मीडिया प्रभारी भाजपा श्री राघवेंद्र शुक्ला जी रहे ,उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही खेल और खिलाड़ियों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए मेहनत करके जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी , उक्त प्रतियोगिता का पहला मैच कैपिटल पब्लिक स्कूल और आत्रेय अकादमी के बीच खेला गया जिसमें आत्रेय अकादमी अपना गोल करने में नाकाम रही और कैपिटल पब्लिक स्कूल ने इस मुकाबले को 1 गोल दागकर अपने नाम कर लिया,दूसरा मैच गोमती ग्लोबल स्कूल और शंकर दयाल स्कूल के बीच खेला गया जिसमें गोमती ग्लोबल ने 0 के मुकाबले 1 गोल दागकर मुकाबले को अपने नाम किया,प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेलो इंडिया सेंटर प्रतापगढ़ और कैपिटल पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया ,खेलो इंडिया सेंटर प्रतापगढ़ के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को 0 के मुकाबले 2 गोल दागकर अपने नाम कर लिया,दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अनवर हॉकी सोसायटी और गोमती ग्लोबल के बीच खेला गया , गोमती ग्लोबल के खिलाड़ी अनवर हॉकी सोसायटी के खिलाड़ियों की रक्षापंक्ति भेदने में नाकाम रहे और इस मुकाबले को अनवर हॉकी सोसायटी ने 0 के मुकाबले 2 गोल से अपने नाम किया , प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेलो इंडिया सेंटर प्रतापगढ़ और अनवर हॉकी सोसायटी के बीच खेला गया , दोनों ही टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया ,बेहद ही कांटे के मुकाबले में अनवर हॉकी सोसायटी ने खेलो इंडिया सेंटर प्रतापगढ़ को 0 के मुकाबले 1 गोल दागकर मुकाबले को अपने नाम करते हुए अपना बादशाहत कायम की और जनपदीय विजेता बना , प्रतियोगिता को सफल में बनाने में हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय निर्णायक अब्दुल हक,खेलो इंडिया सेंटर प्रतापगढ़ के प्रशिक्षक आशुतोष सिंह,अनवर हॉकी सोसायटी के सचिव व मुख्य प्रशिक्षक खुर्शीद अहमद ,अलाउद्दीन,पप्पू रमेश जानी,ने अपना योगदान दिया ,उक्त मौके पर उप खेल अधिकारी और ताइक्वांडो प्रशिक्षक रंजीत यादव,पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और प्रशिक्षक सचिन शुक्ला,एथलेटिक्स प्रशिक्षक शोभनाथ यादव,कुश्ती प्रशिक्षक अरविंद कुमार,फुटबॉल प्रशिक्षक बुद्ध प्रकाश, कबड्डी प्रशिक्षक जेपी यादव,जिम ट्रेनर विक्रम प्रताप सिंह,जिला क्रिकेट के आयोजन सचिव और गोमती ग्लोबल स्कूल के खेल शिक्षक दुर्गेश तिवारी उर्फ मुन्ना,आत्रेय खेल अकादमी के खेल शिक्षक विनीत मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर निखिल राणा उपस्थित रहे, अंत में जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम का संचालन पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला ने किया।







