Home उत्तर प्रदेश खेतासराय पुलिस का पैदल गश्त, शांति व सुरक्षा का भरोसा

खेतासराय पुलिस का पैदल गश्त, शांति व सुरक्षा का भरोसा

JAUNPUR NEWS: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए नगर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सक्रिय । आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को जुमे की नमाज व आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष खेतासराय के नेतृत्व में कस्बे में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान चैकी प्रभारी कस्बा खेतासराय सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती। आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। वहीं, असामाजिक तत्वों और अपराधियों को सख्त संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्यौहार सभी के जीवन में खुशियां लाते हैं, ऐसे में शांति और सौहार्द बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है।

07