SAHARANPUR NEWS: सुल्तानपुर चिलकाना नगर के मोहल्ला कांजीमल स्थित खेड़ा मन्दिर, माँ शाकुंभरी देवी मंदिर, जाहरवीर गोगा मन्दिर, गोरक्षनाथ मन्दिर व निर्माणाधीन शिव परिवार मन्दिर के लिए स्थानीय लोगो द्वारा मंदिर की देखरेख के लिए सर्व सम्मति से समिति का गठन किया गया। जिसमें प्रधान पद पर अमित कुमार सैनी व मांगेराम सैनी, सचिव पद पर कुलदीप तोमर व शिवकुमार, एवं कमेटी मे कोषाध्यक्ष के रूप मे दीपक सैनी, विकास पाल और अजय कुमार को चुना गया। मंदिर कमेटी मे संरक्षक के रूप में हरि सिंह, मानू व अमरीश त्यागी को नियुक्त किया गया जहाँ भारी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।







