PRAYAGRAJ NEWS: बकसेड़ा में कांग्रेस पार्टी के द्वारा चैपाल कार्यक्रम आयोजन किया गया।चैपाल के दौरान ग्रामीणों ने मनरेगा की बदहाली और कमरतोड़ महंगाई को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना को खत्म करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि आज मनरेगा मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा है।जिससे गरीबों के मुंह से निवाला छीना जा रहा है। किसानों को उचित समर्थन मूल्य न मिलने से खेती-किसानी ठप होने की कगार पर है क्योंकि डीजल आम आदमी की पहुँच से बाहर होता जा रहा है। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने उज्ज्वला के नाम पर बड़े-बड़े वादे किए लेकिन आज गैस सिलेंडर की कीमतें इतनी बढ़ा दी गई है कि गरीबों को गैस मिलना न मिलने के बराबर हो गया है। खाली पड़े सिलेंडर आज सरकार की विफलता की कहानी बयां कर रहे हैं।कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे मनरेगा को बचाने और महंगाई के खिलाफ अपनी लड़ाई को गांव-गांव तक ले जाने के लिए संकल्पित हुए। चैपाल के अंत में उपस्थित लोगों ने एक सुर में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यक्रम का संचालन जिलामहासचिव सुनील पाण्डेय एवं अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष रितेश पासी ने किया।इस अवसर पर डा.अमर सिंह पटेल, वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी, सचिव रमेश मौर्या, कार्तिकेय पाण्डेय, शिव प्रसाद मौर्या, मो.मुसारिफ,अनवर अली, लालजी, मान सिंह,तुफैल अहमद, अजीत यादव,शिव बहादुर,हारुन, श्रीराम यादव, मो.गुलाब, प्रखर ओझा, सौरभ पाण्डेय,गुडडू चैधरी,वीरेन्द्र पाण्डेय, संगम लाल, मो.वारिस आदि लोग उपस्थित रहे।







