PRAYAGRAJ NEWS: फ्यूजेन ग्लोबल अकादमी (एफजीए) के छात्र मोहम्मद खालिद सलाउद्दीन ने ब्रेनओब्रेन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चैंपियन ट्रॉफी जीती है। प्रतियोगिता 30 जनवरी को सिविल लाइंस स्थित एक इंस्टीट्यूट में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 45 देशों के बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमें प्रयागराज के 27 बच्चों ने चैंपियन ट्रॉफी, 15 ने स्वर्ण और 15 ने रजत पदक जीते। ब्रेनओब्रेन के सिटी कोऑर्डिनेटर प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया इस प्रतियोगिता में बच्चों की गति, सटीकता, एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है। प्रयागराज में ब्रेनओब्रेन के सात केंद्र संचालित हो रहे हैं, जहां 14 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। फ्यूजेन ग्लोबल अकादमी ने मोहम्मद खालिद सलाउद्दीन को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है।







