Home आस्था खागा क्षेत्र में 700 जगहों पर सजेगा माँ दुर्गा का पंडाल

खागा क्षेत्र में 700 जगहों पर सजेगा माँ दुर्गा का पंडाल

मूर्ति ले जाने वालों में दिखा भक्ति भाव

FATEHPUR NEWS: जनपद के खागा तहसील क्षेत्र में शारदीय नवरात्र की तैयारियां जोरों पर हैं। धाता, खखरेरु, किशनपुर, विजयीपुर, सुल्तानपुर घोष और हथगाम क्षेत्र में करीब 700 स्थानों पर मां दुर्गा के पंडाल सजाए जाएंगे। मूर्तिकारों के यहां श्रद्धालु ट्रैक्टर और लोडर से पहुंच रहे हैं। वे अपनी पसंद की मूर्तियां खरीदकर पूरी श्रद्धा से पंडालों तक ले जा रहे हैं। अब्दुल्लापुर के मूर्तिकार दिलीप, साहब का पुरवा के मूर्तिकार अमर सिंह लोधी और खागा के मूर्तिकार रमेश के अनुसार कई लोगों ने पहले से एडवांस देकर मूर्तियां बुक करा रखी हैं। मूर्तियों की कीमत 5,000 से 25,000 रुपये तक है। प्रेमनगर कस्बे में तीन मूर्तिकारों ने मां दुर्गा, गणेश और लक्ष्मी की 500 मूर्तियां बनाई हैं। इनमें से 111 मूर्तियों की बिक्री हो चुकी है। 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्र को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए तहसील प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। यातायात और सुरक्षा मापदंडों का पालन करने की अपील की जा रही है। मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।