Home उत्तर प्रदेश खागा कोतवाली का न‌ए इंस्पेक्टर ने संभाला कार्यभार

खागा कोतवाली का न‌ए इंस्पेक्टर ने संभाला कार्यभार

FATEHPUR NEWS: खागा कोतवाली में गुरुवार को नए कोतवाली प्रभारी ने चार्ज संभाल लिया। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ‌इसके पहले बांदा जिले के बबेरू व तिंदवारी थाने में तैनात रहे हैं। वहां से स्थानांतरण के बाद फतेहपुर लाइन में रहे। उनकी  काबिलियत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें खागा कोतवाली  का प्रभार सौंप दिया है। खागा कोतवाली प्रभारी ने चार्ज लेते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। किसी भी अराजक एवं असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर सभी पत्रकार साथी उपस्थित रहे हैं।