Home उत्तर प्रदेश क्षय रोग उपचार पर्यवेक्षक संघ के अजीत सिंह बने प्रदेश उप महामंत्री

क्षय रोग उपचार पर्यवेक्षक संघ के अजीत सिंह बने प्रदेश उप महामंत्री

FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश क्षय रोग उपचार पर्यवेक्षक संघ ने फतेहपुर के सीनियर टीबी ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अजीत सिंह को प्रदेश उपमहामंत्री मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष करूणा शंकर मिश्रा ने इसकी घोषणा की। जनपद के क्षय रोग नियंत्रण चिकित्सालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. निशात शहाबुद्दीन और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने अजीत सिंह का सम्मान किया। उन्होंने पगड़ी पहनाकर, माल्यार्पण कर और शॉल भेंट की। सिविल लाइंस निवासी अजीत सिंह की यह नियुक्ति राज्य स्तर पर टीबी नियंत्रण के प्रयासों को मजबूत करेगी। समारोह में टीबी विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशांत चतुर्वेदी, गोरेलाल, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, विष्णुबाबू श्रीवास्तव और अभिनव श्रीवास्तव ने भी माल्यार्पण कर बधाई दी।