KAUSHAMBI NEWS: रविवार को खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शहजादपुर और टीम इलेवन टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर शहजादपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। टीम इलेवन की ओर से कप्तान राहुल यादव पहले ओवर की पहली गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद अर्जुन ने 44 रन और अभय ने 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में विपिन ने 7, पंकज ने 18, ब्रिजेश ने 2, रोहित ने 6 और गागा ने 4 रन का योगदान दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी शहजादपुर की टीम की ओर से विपिन ने 56 रन बनाए, जबकि आदर्श 13, मुजाहिद 12, सुनील 6, शोयब 5, अमित 5 और अंकित 1 रन ही बना सके। शहजादपुर की टीम निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 44 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी झटके।वहीं दिन का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला फरीदगंज और महाकाल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर महाकाल फरीद गज की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी फरीदगंज की शुरुआत बेहद खराब रही। शिवांश, विकास और कौशिक बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद निखिल 1, अश्विनी 13, फरमान 17, साहिल 27, दुर्गेश 1 और अनिल 8 रनों की मदद से फरीदगंज की टीम 10 ओवर में 117 रन ही बना सकी।लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाल की टीम ने संतुलित बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला जीत लिया। महाकाल की ओर से सुनील ने 11, राम यादव ने 6 और सरफराज ने 42 रनों की शानदार पारी खेली। टीम ने 118 रन बनाकर जीत दर्ज की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सरफराज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।







