Home उत्तर प्रदेश क्रेटा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, कार चालक के विरुद्ध केस...

क्रेटा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा में तीन हफ्ते पहले तेज रफ्तार क्रेटा कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें गम्भीर रूप से घायल का इलाज प्रयागराज के एसआरएन में चल रहा है, घायल की बहन की तहरीर पर सैनी पुलिस को कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा का मजरा भैरोपुर निवासी सोमवती पत्नी मुकेश कुमार ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका सगा भाई सैनी कोतवाली के थुलगुला का मजरा कमंगलपुर निवासी सोने लाल पटेल पुत्र सद्दी प्रसाद 29 वर्ष व भैरोपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र मन्नालाल 18 फरवरी की शाम छः बजे के करीब बाइक से गनपा की एक दुकान से जा रहे थे इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दिया जिसमे पीछे बैठा सोनेलाल पटेल गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको सीएचसी सिराथू से जिला अस्पताल एवं प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती कराया गया जहां सोनेलाल का इलाज चल रहा है। सोमवती की शिकायत पर सैनी पुलिस ने क्रेटा कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।