Home आस्था क्रिसमस मिलन समारोह प्रयागराज डायोसीज ने आयोजित की सदभावना की वार्षिक सभा

क्रिसमस मिलन समारोह प्रयागराज डायोसीज ने आयोजित की सदभावना की वार्षिक सभा

सेंट जोसेफ़ कॉलेज मे वार्षिक क्रिसमस उत्सव कार्यक्रम मे शहर के माननीय भी हुए सम्मिलित
PRAYAGRAJ NEWS: रविवार रोमन कैथोलिक डायोसीज ऑफ प्रयागराज ने सेंट जोसेफ कॉलेज  में अपने वार्षिक क्रिसमन मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर उत्सव माहचर्य और सामुदायिक सौहार्द की भावना का जश्न शहर बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। प्रयागराज शहर कई मानिंद हस्तिया विभिन्न अधिकारीगण माननीय भी इस क्रिसमस उत्सव कार्यक्रम शामिल नज़र आए। प्रयागराज के विशप मोस्ट रेवरेंड लुईस मस्करेनहास के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नागरिक प्रशासन न्यायपालिका, विधायिका प्रेम एवं मीडिया और शहर के विभिन अधिकारियों सहित विशिष्ट अतिथि एकत्रित हुए। बिशप लूईस ने कहा सभा चर्च और व्यापक समुदाय के बीच सहयोग के बंधन को मजबूत करने और आभार व्यक्त करने का एक शुअवसर है यह पल हम सभी के लिए खुशियों का है हमें ख़ुशी है की आज हमारे बीच सभी समुदाय के साथी मिलकर क्रिसमस का उत्सव मना रहे है हम आप सभी का धन्यवाद करते है इसके बाद यह कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई जिसके बाद खुशनुमा क्रिसमस कैरल्स की प्रस्तुति दी गई। पश्चात्,मोस्ट रेवरेंड लुईस मस्करेनहास ने शांति,सेवा और मद्भावना के मूल्यों को दर्शाते हुए एक विशेष क्रिसमस संदेश दिया। अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा की अतिथियों के निरंतर महयोग और समर्थन के लिए हार्दिक कृतज्ञता पुनः व्यक्त करता हूँ। हम अपने प्रशासनिक अग्रणियों,पुलिस अधिकारियों, न्यायपालिका के सदस्यों, नागरिक सेवकों,प्रेस एवं मीडिया और सभी जनप्रतिनिधियों के दृढ साझेदारी के लिए अत्यंत आभारी हैं। आपका यह समर्पण हमारे ममस्त समुदाय की भलाई और शांतिपूर्ण प्रगति सुनिश्चित करता है और हम इस सहयोगात्मक संबंध को गहराई से महत्व देते हैं। इसके पश्चात एक रुचिकर हाई टी के साथ उत्सव का माहौल और आनंदमय हो गया जिसने आपसी वार्तालाप एवं संवाद का एक सहज अवसर प्रदान कर कार्यक्रम के समापन को सार्थक बना दिया। रोमन कैथोलिक डायोमीज़ ऑफ प्रयागराज विशप लूईस मस्करेनहास के मार्गदर्शन में शैक्षिक,चिकित्सीय एवं समामाजिक सेवा के क्षेत्रों में सक्रिय है जो मामुदायिक सद्भाव और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करता है। इन्ही शब्दों के साथ के कार्यक्रम मे आए हुए अतिथियों को धन्यवाद देते हुए नए वर्ष की सबके लिए प्रार्थना करते हुए शुभकामनायें दिया।