Home उत्तर प्रदेश क्रिकेटरों और हॉकी खिलाड़ियों ने कराया इफ्तार

क्रिकेटरों और हॉकी खिलाड़ियों ने कराया इफ्तार

एमआईसी मैदान पर रोजा इफ्तार में शामिल खिलाड़ी

PRAYAGRAJ NEWS: पूर्व खिलाड़ियों की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन बुधवार को मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज (एमआईसी) मैदान पर हुआ। इफ्तार में पूर्व एवं वर्तमान हॉकी और क्रिकेट खिलाड़ियों के अलावा एमआईसी मैदान पर अभ्यास करने वाले दोनों खेलों के प्रशिक्षु शामिल हुए। नमाज के बाद सभी ने मुल्क में अमन-चैन और आपसी भाईचारा बनाये रखने की दुआ की। इफ्तार में एमआईसी के प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद, अकील अब्बास रिज़वी, शाहिद कमाल खान, रियाज़ खान, कुतुबुद्दीन, जुनैद अहमद, मोहम्मद आरिफ, आमिर सईद, जुल नूरैन, मोहम्मद असलम अंसारी, रेहान वारिस आदि मौजूद रहे।