कौंधियारा (प्रयागराज)। प्रयागराज के कौंधियारा स्थित बड़गोहना कला गांव में मंगलवार को प्राचीन मेला और होली मिलन समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस आयोजन में हजारों की
संख्या में दर्शक पहुंचे और उन्होंने मेले का लुत्फ उठाया।
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार, समाजसेवी श्रीराम बिन्द और शिव भोला बिन्द ने किया। उन्होंने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मेले में रंग-बिरंगे गुब्बारों की दुकानें और विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए थे।
मेले के व्यवस्थापक मुकुंदलाल बिंद और राजकुमार बिन्द ने बताया कि आयोजन में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। दर्शकों और दुकानदारों की सुविधा के लिए चारों ओर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की गई थी। मेला आयोजक प्रधान उग्रसेन बिन्द ने जानकारी दी कि यह आयोजन पचास वर्षों से रघुनाथ प्रसाद जूनियर हाई स्कूल परिसर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर साधकुटी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने अगले वर्ष इससे भी भव्य मेला और होली मिलन के आयोजन की
बात कही।बिन्द सेना बारा और भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया। इस अवसर पर चन्द्र शेखर बिन्द, राजधर बिन्द, शशिधर प्रधान चामू,बृजेश बिन्द, गुलाब बिन्द, एडवोकेट विकाश बिन्द, एडवोकेट शिव शंकर बिन्द, भीम सेना जिलाअध्यक्ष हौशला प्रसाद कुशवाहा, अनिल बिन्द, राजेश कुमार, राजेश पवरी, गेंदालाल बिन्द, नन्द लाल यादव, रामजस पटेल और समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।







