Home उत्तर प्रदेश कोर्ट मैरिज के बाद विवाहिता के घरवालों ने मारपीट कर दी धमकी,...

कोर्ट मैरिज के बाद विवाहिता के घरवालों ने मारपीट कर दी धमकी, पुलिस से शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के भानपुर गांव की एक युवती ने एक युवक से कोर्ट मैरिज कर लिया, कोर्ट मैरिज के बाद युवती अपने पति के घर पहुंची तो विवाहिता के घरवालों ने मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़िता परिजनों से जानमाल की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
पईसा थाना क्षेत्र के परई खागल का मजरा भानपुर गांव निवासी प्रमिला देवी ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपनी मर्जी से शिवजीत से कोर्ट मैरिज करने के बाद उच्च न्यायालय व अधिकारियों को लिखित सूचना दी है। प्रमिला का आरोप है कि सोमवार की शाम पांच बजे के करीब अपने घर गई तो माता पिता व चाचा चाची गाली गलौच करते हुए पति के साथ मारपीट के लिए आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल कर कार्यवाही में जुट गई है।