कोरांव प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय में 20-20 लाख रुपए से होगा कायाकल्प
PRAYAGRAJ NEWS: नगर पंचायत कोरांव के अटल सरोवर पर छठ पूजा हेतु पक्के घाट के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना से मंजूरी मिल गई है। इस योजना के तहत कुल एक करोड़ 25 लाख रुपए की स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृति मिलने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कोरांव विधायक राजमणि को से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात कर नगर वासियों की ओर से बधाई दी। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने वृहस्पतिवार को जानकारी देते हुए बताया कि विधायक राजमणि कोल के द्वारा नगर पंचायत के प्रस्ताव के साथ अपने पत्र के साथ पक्के घाट के निर्माण के लिए विभाग को पत्र भेजा था। जिसके बाद यह मंजूरी मिली है। इसी तरह नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कोरांव प्रथम एवं द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरांव के कायाकल्प हेतु 20-20 लाख रुपए की भी स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इन दोनों विद्यालयों का कायाकल्प होगा और नगर पंचायत कोराव के अटल सरोवर पर छठ पूजा हेतु पक्के घाट का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। विद्यालयों के कायाकल्प और अटल सरोवर पर छठ पूजा हेतु पक्के घाट के निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद नगरवासियों में भी खुशी देखी जा रही है।







