Home उत्तर प्रदेश कोतवाली नगर का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, पुलिस महकमे में...

कोतवाली नगर का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

PRATAPGARH NEWS: जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक के रूप में चार्ज संभालते ही आईपीएस अधिकारी दीपक भूकर ने अपने तेवर साफ कर दिए। देर शाम पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पहले जिले के उच्चाधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की और तत्काल कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण करने पहुँच गए। इस दौरान उनके साथ सहायक पुलिस अधीक्षक नगर (सीओ) आईपीएस प्रशांत राज भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों के रख-रखाव को बारीकी से परखा। कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए और व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। तेजतर्रार और ईमानदार छवि के लिए पहचाने जाने वाले दीपक भूकर ने पदभार ग्रहण करते ही यह संकेत दे दिया है कि प्रतापगढ़ पुलिस अब नई ऊर्जा और सख्त अनुशासन के साथ काम करेगी। गौरतलब है कि पूर्व एसपी अनिल कुमार के कार्यकाल को जनता और पुलिस विभाग दोनों ही सकारात्मक व सराहनीय मानते हैं। अब लोगों की निगाहें नवागत पुलिस अधीक्षक पर टिकी हैं कि वह किस तरह जिले में कानून-व्यवस्था की तस्वीर बदलते हैं। चार्ज लेने के अगले ही पल से औचक निरीक्षण और सख्ती भरे तेवर ने पुलिस विभाग के अंदर हलचल पैदा कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दीपक भूकर की पुलिसिंग शैली आने वाले दिनों में प्रतापगढ़ को किस दिशा में ले जाती है।