Home उत्तर प्रदेश कोतवाली देहात के नये प्रभारी निरीक्षक को अधिवक्ताओं व व्यापारियों ने किया...

कोतवाली देहात के नये प्रभारी निरीक्षक को अधिवक्ताओं व व्यापारियों ने किया सम्मानित

PRATAPGARH NEWS: लालगंज कोतवाली में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक विजयकांत सत्यार्थी को कोतवाली देहात का प्रभारी निरीक्षक बनाये जाने पर मंगलवार को अधिवक्ताओं व व्यापारियों ने सम्मान किया। कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने लगभग दो वर्ष के यहां निरीक्षक के रूप में सत्यार्थी के कार्यकाल की सराहना की। वहीं अपराध नियंत्रण अभियान में सराहनीय भूमिका के लिए एसपी डा0 अनिल कुमार द्वारा विजयकांत सत्यार्थी को प्रोत्साहित करने को लेकर पुलिस अधीक्षक का आभार भी जताया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार व संचालन संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, अधिवक्ता पारसनाथ सरोज, राहुल मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, जय कौशल, बाबूगंज चौकी इंचार्ज दीपक यादव, उप निरीक्षक सुमित वर्मा, एसआई दीपिका सिंह, एसआई भुवाल सिंह आदि ने निरीक्षक विजयकांत सत्यार्थी को माल्यार्पण तथा अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। आभार प्रदर्शन दीवान पवन कुमार पाठक ने किया।