फोटो-रियांशु कुमार को मैन आफ द मैच देते आयोजन सचिव विपिन कुमार यादव
PRAYAGRAJ NEWS: कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब और सेंट पीटर्स क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब के रियांशु कुमार (4.2-3-02-4) और सेंट पीटर्स क्लब के मोहम्मद इस्माइल (65 रन एवं दो विकेट) एवं ध्रुव (6-0-26-4) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने 24.2 ओवर में 104 रन (कुशाग्र पांडे 35, अक्षित रावत 20, राघव मिश्रा 3/06, शश्मित पांडे 2/17, शिवांश कौशल 2/20) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्लब की टीम 23.2 ओवर में 56 रन (कुशाग्र केसरवानी 15, राघव मिश्रा 14, रियांशु कुमार 4/02, अक्षित सिंह 2/15, कुशाग्र पांडेय 2/22) पर सिमट गई। रियांशु कुमार को आयोजन सचिव विपिन कुमार यादव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
चक हरिहर वन झूसी मैदान पर सेंट पीटर्स क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन (मोहम्मद इस्माइल 65, आदित्य सक्सेना 19, शाश्वत द्विवेदी 14, शुभ केसरी 2/19, कुणाल पाल 2/35) बनाए। जवाब में किशोरी लाल क्लब की टीम 25.4 ओवर में 137 रन (कमल सिंह 40, प्रिंस पाल 27, सचिन यादव 24, ध्रुव 4/26, मोहम्मद इस्माइल 2/22, आदित्य सक्सेना प्रांजल यादव एक-एक विकेट) पर सिमट गई। ध्रुव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







