SIDHARTHNAGAR NEWS: नेपाल के कृष्णानगर नगरपालिका, वार्ड नंबर–2 के वर्तमान वार्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता का हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया है। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही सीमावर्ती क्षेत्र और पूरे कृष्णनगर में शोक की लहर दौड़ गई। कृष्ण कुमार गुप्ता एक अत्यंत सरल, मिलनसार और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। वे हमेशा वार्ड के विकास, नागरिक सुविधाओं और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहते थे। उनके अचानक चले जाने से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। लोगों ने उनके कार्यों और जनसेवा को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करे।







