FATEHPUR NEWS: शहर के लोधीगंज स्थित राज्यपाल द्वारा स्वीकृति सब्जी मंडी में प्रयागराज से आए अधिकारियों ने अचानक छापा मारा, जहां अधिकारियों को देख सब्जी मंडी आढ़तियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सब्जी मंडी की शिकायत मिलने के बाद आये अधिकारियों ने छापेमारी कर आढ़तियों से मंडी में फैली गंदगी और जलभराव को देख व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं घूम – घूम कर सभी आढ़तियों के रजिस्टर चेक करते हुए पूछताछ भी की। वहीं मंडी संचालक ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से जल भराव है जिसकी व्यवस्था कराई जा रही है। वहीं प्रयागराज से आये कृषि विपणन अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने कहा कि शासन द्वारा मुझे भेजा गया था जिसमें आज जो भी व्यवस्थाएं देखी गई इन सब मामले की जांच कर शासन को रिपोर्ट देंगे। वहीं मंडी संचालक मनोज गांधी ने टैक्स लेकर व्यवस्था न दिए जाने के नाम पर लगातार हो रही बारिश का हवाला देकर पल्ला झाड़ते नजर आए। हालांकि इस छापामार कार्यवाही के दौरान सब्जी आढ़तियों में हड़कंप सा मचा रहा है।







