SAHARANPUR NEWS: जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति एवं कृषकों के सम्मुख 07 अगस्त को पूर्वान्ह 11ः30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। उप कृषि निदेशक संदीप पाल ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 10 हजार रूपये से अधिक अुनदान वाले कृषि यंत्र एवं कृषि रक्षा उपकरण, थ्रेसिंग फ्लोर, स्माल गोदाम, मिनी ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की बुकिंग कृषकों द्वारा विभागीय पोर्टल पर की गयी है। जिन कृषि यंत्रों की बुकिंग लक्ष्य से अधिक हुई है ऐसे कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी निकाली जाएगी। संदीप पाल ने कहा कि जिन कृषकों द्वारा इन-सीटू योजना, एसएमएएम, एनएफएसएम, दलहन, तिलहन योजना के अन्तर्गत अनुदान पर यंत्र क्रय करने के लिए आवेदन किया गया है वे 07 अगस्त को पूर्वान्ह 11ः30 बजे कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में उपस्थित रहें। जो कृषक अनुपस्थित रहेंगे उन्हें उपस्थित कृषकों एवं समिति के द्वारा ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित लाभार्थियों के नाम से सहमत मानकर प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।







