Home उत्तर प्रदेश कृषकों को तिलहनी फसल राई/सरसों का निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने का...

कृषकों को तिलहनी फसल राई/सरसों का निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने का अवसर

JALAUN NEWS: उप कृषि निदेशक एस०के० उत्तम ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित “राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम” अन्तर्गत राई / सरसों फसल का दो किलोग्राम मात्रा का बीज मिनिकिट निःशुल्क प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन दिनांक 01सितम्बर 2025 से 25 सितंबर 2025 तक किया जायेगा, जो कि पूरी तरह से पारदर्शी है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले कृषको को बीज मिनिकिट आवेदन अवधि में प्राप्त आवेदकों के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। एक कृषक को केवल एक ही मिनिकिट प्राप्त हो सकेगा। चयनित कृषकों को POS मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज मिनिकिट वितरित कराया जायेगा। अतः इच्छुक कृषक निःशुल्क बीज मिनिकिट प्राप्त करने हेतु विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन करें।