Home इटावा कूलर की आवाज में दब गई आहट, चोरों ने रानी देवी के...

कूलर की आवाज में दब गई आहट, चोरों ने रानी देवी के घर से उड़ाए ₹3 लाख के जेवर-नकदी

चोरी के बाद विखरा सामान

ETAWA NEWS: क्षेत्र के गांव दर्शनपुरा में बीती रात शातिर चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए पीछे के रास्ते से घुसकर कमरे में रखे संदूक और अलमारी के ताले तोड़ दिए। चोर जेवरात और नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये का माल समेटकर फरार हो गए। घटना का पता सुबह उस वक्त चला वादिनी रानी देवी ने कमरे में बिखरा सामान देखा।गृहस्वामिनी रानी देवी पत्नी राजेश कुमार ने बताया कि उनका पति राजस्थान में हलवाई का कार्य करता है और बेटा नितिन पेट्रोल पंप पर ड्यूटी पर था। रात को वह छोटे बच्चों के साथ कमरे के बाहर टीन शेड में कूलर की हवा में सो रही थीं। कूलर की तेज आवाज के कारण संदूक और अलमारी खुलने की आहट सुनाई नहीं दी।सुबह करीब साढ़े चार बजे जब वह पेशाब करने के उठी और कमरा खुला देखा तो कमरे में अंदर पहुंचीं तो वहां का नजारा देख अवाक रह गईं। संदूक और अलमारी के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि चोर भूसे वाले कमरे के रास्ते घर में दाखिल हुए और अंदर की कुंडी खोल दी। संदूक से अलमारी की चाबी निकालकर उन्होंने अलमारी का ताला खोला और वहां से एक जोड़ी सोने के कुंडल, सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी की पायल और 25 हजार रुपये नकद पार कर दिए।घटना की सूचना रानी देवी ने पति और बेटे को दी। इसके बाद आसपास के लोग भी जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रामसहाय सिंह ने जांच-पड़ताल की। रानी देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।