Home उत्तर प्रदेश कुशीनगर में पत्रकारों का ऐतिहासिक सम्मान समारोह, नई कार्यकारिणी का गठन,दर्जनों पत्रकार...

कुशीनगर में पत्रकारों का ऐतिहासिक सम्मान समारोह, नई कार्यकारिणी का गठन,दर्जनों पत्रकार हुए सम्मानित

KUSHINAGAR NEWS: पडरौना तहसील क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज, पिपरा बाजार में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर के बैनर तले ऐतिहासिक पत्रकार सम्मान समारोह एवं सहभोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले व तहसीलों की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी गुप्ता एवं प्रदेश महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार एसएन शुक्ला द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी व जिले के वरिष्ठ पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें महेंद्र पांडेय को जिलाध्यक्ष, ललित पांडेय को खड्डा तहसील अध्यक्ष, राकेश शुक्ला को पडरौना तहसील अध्यक्ष, आदित्य पांडेय को कप्तानगंज तहसील अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकार एसएन शुक्ला को जिला कार्यकारिणी का संरक्षक नियुक्त किया गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र, डायरी, कलम व बैग देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अम्बुजेश शुक्ला, बृजेश गोविंद राव, संतोष सिंह, प्रमोद गौड़, धर्मेन्द्र यादव, संतोष गौड़, शैलेन्द्र गुप्ता, अनुप यादव, आदित्य पांडेय, राजन शर्मा, सूरज शर्मा, सुनील यादव, प्रभात तिवारी, संजय उपाध्याय, कमल विश्वकर्मा, सुदीप, शशि, संजय, संतोष, प्रिंस, आलोक, दिवाकर, नितेश, हरिओम सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने कहा कि संगठन हर पीड़ित पत्रकार के साथ खड़ा रहेगा और उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करता रहेगा। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने भरोसा दिलाया कि वह संगठन को मजबूत करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजन विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन पन्नेलाल यादव व बबलू कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जिले भर से आए पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन गया।