KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसरॉय गांव में एक वनरोज को बीती रात कुत्तों ने काटकर जख्मी कर दिया जिसके बाद जख्मी हालत में जान बचाने के लिए भागते भागते अटसरॉय गांव स्थित प्रयागराज ढाबे में आ गया , वनरोज की हालत को देखते हुए प्रयागराज ढाबा के संचालक मो सैफ ने वन क्षेत्राधिकारी सिराथू निखलेश चौरसिया व समाजसेवी विनय कुमार पांडेय को सूचना दी जिसके बाद रविवार की दोपहर को मौके पर पहुंचकर समाजसेवी विनय कुमार पांडेय ने पशु चिकित्सा अधिकारी डा विवेक सिंह को मामले की जानकारी दी। सूचना पर वन कर्मी अनिल कुमार, पैरावेट रोशन लाल , डायल 112 पुलिस व समाजसेवी विनय कुमार पांडेय ने वनरोज का इलाज कराने के बाद उसको वाहन से ताज मल्लहन स्थित वन विभाग के जंगल में ले जाया गया ।







