Home उत्तर प्रदेश कुएं में गिरी बकरी निकालने गए युवक की दम घुटने से मौत,...

कुएं में गिरी बकरी निकालने गए युवक की दम घुटने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

PRATAPGARH NEWS: प्रतापगढ़ जिले के दिलीपपुर थाना क्षेत्र के श्रीनाथ पुर गांव निवासी उमाशंकर शर्मा का दूसरे नंबर का बेटा हिंमाशु शर्मा उम्र 23 वर्ष बुधवार दोपहर 3:30 के आसपास बगल गांव के एक व्यक्ति की बकरी चरने के दौरान सुनसान जगह पर स्थित कुएं में गिर गई उसे निकालने के लिए हिमांशु शर्मा रस्सी के सहारे कुएं के नीचे गया।कुएं में गैस की वजह से दम घुटने लगा वह बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन दोबारा कुएं में गिर पड़ा। गिरने के दौरान कुएं की दीवाल के ईंट सिर में लगने से वह दोबारा नीचे चला गया।बकरी चरा रहे लोगों द्वारा आसपास के लोगों को सूचना दी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल न होने पर मामले की जानकारी दिलीपपुर पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया रेस्क्यू जारी है इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीपपुर शत्रुघ्न वर्मा ने बताया कि हिमांशु शर्मा को फायर ब्रिगेड की मदद  से निकालने का प्रयास चल रहा है खबर लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली है।