Home उत्तर प्रदेश किसानों के हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार...

किसानों के हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार – राजमणि कोल

7
0

बेलन नहर मेजा शाखा के पुनरोद्धार कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ
कोरांव प्रयागराज। कोरांव विधायक राजमणि कोल ने सोमवार को विधानसभा कोरांव के गजाधरपुर गांव में बेलन नहर की मेजा शाखा के पुनरोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना का उद्देश्य उन खेतों तक पानी पहुंचाना है जहां पहले पानी नहीं पहुंच पाता था, जिससे किसानों में खुशहाली आएगी।विधायक राजमणि कोल ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में प्रदेश की सभी नहरों की मरम्मत कराई जा रही है, ताकि टेल तक पानी पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। मेजा शाखा नहर का पुनरोद्धार भी इसी दिशा में एक कदम है।बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज के सहायक अभियंता अरविंद कुमार राय ने जानकारी दी कि मेजा शाखा नहर के 22.720 किलोमीटर हिस्से का पुनरोद्धार किया जाएगा। इस कार्य में पुलिया और पुलों की मरम्मत भी शामिल है। कार्य के शुभारंभ के अवसर पर बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज के अवर अभियंता बीएल सिंह और पंकज कुमार, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बबुआन द्विवेदी और करुणेन्द्र श्रीवास्तव, तथा विधायक प्रतिनिधि अखंड पांडेय सहित क्षेत्र के कई अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।