Home उत्तर प्रदेश किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

BHADHOHI NEWS: किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जहां पर किसानों के विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस दौरान जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ खाद और पानी की नहीं है। यह लड़ाई किसानों की इज्जत और उनके अधिकारों की है। कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज हर मंच तक पहुंचाने के लिए संघर्षरत हैं। प्रदेश समन्वयक दयाशंकर पांडेय व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दुबे राजन ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियों पर चल रही है। जिससे किसानों की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। कांग्रेस इस अन्याय को सहन नहीं करेगी। निवर्तमान प्रदेश सचिव राकेश कुमार मौर्य व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नाजिम अली ने कहा कि भदोही कांग्रेस हमेशा किसानों की लड़ाई में आगे रही है और आगे भी रहेगी। यह प्रदर्शन किसानों के दर्द की अभिव्यक्ति है। किसानों की समस्याएं सिर्फ ग्रामीण नहीं बल्कि राष्ट्रीय चिंता का विषय हैं। कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। भाजपा सरकार का असंवेदनशील रवैया आने वाले समय में जवाब मांगेगा। इस मौके पर दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, स्वालेह अंसारी, सुरेश गौतम, सुबुक्तगीन अंसारी, अकबर अंसारी, शिवपूजन मिश्र, सुरेश चैहान, रमेश बिंद, शमशीर अहमद, महेशचंद्र मिश्र, मुश्ताक अंसारी, सनाउल्लाह शाह, करण मौर्य, संतोष पाल, विनोद गौतम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।