Home उत्तर प्रदेश किसान यूनियन ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

किसान यूनियन ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

PRATAPGARH NEWS:  भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने बुधवार को बैठक कर किसानों से जुडी विभिन्न मांगों को लेकर रणनीतिक चर्चा की। वही यूनियन के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाण्डेय की अगुवाई में लालगंज में हुई बैठक में संगठन की मजबूती एवं जनसमस्याओं के निस्तारण पर बल दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अशोक मिश्र व विशिष्ट अतिथि एवं संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह, प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष हई खॉन ने किसानों और कार्यकर्ताओं के विभिन्न समस्याओं को लेकर समाधान न होने पर आगामी तेरह जुलाई से आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्यक्रम में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के जन्मदिन को लेकर खुशी साझा की गयी। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार पंकज कुमार को सौंपा। ज्ञापन के जरिए इटौरी, पूरे मुरली, इदिलपुर निवासी यूनियन के कार्यकर्ताओं की समस्याओ के साथ ही विभिन्न जनसमस्याओं के निस्तारण की मांग रखी गयी। नायब तहसीलदार ने समस्याओ के निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर नीतू गौतम, सतीश, नंदलाल तिवारी, हरिश्चंद्र पाण्डेय, अमरनाथ वर्मा, रेखा प्रजापति, गौमती गौतम, छोटेलाल वर्मा, रामविशाल मिश्र आदि मौजूद रहे।