FATEHPUR NEWS: जनपद के देवमई ब्लॉक स्थित खदरा गांव में प्रेम पेट्रोलियम पर एक किसान मेले का आयोजन किया गया। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने ग्रामीणों को पेट्रोलियम उत्पादों की विशेषताओं और उनके उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मेले में कृषि उत्पादन, कृषि उपकरणों और जैविक खेती से संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। असर एजेंसी ने ट्रैक्टर, आर्य एजेंसी ने कृषि उपकरण और मनीष गुप्ता ने जैविक खेती व्यवस्था के स्टॉल लगाए, जहाँ किसानों ने नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं चला रही है।







