Home इटावा किसान नौजवान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक ने अलग चंबल...

किसान नौजवान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक ने अलग चंबल प्रदेश बनाने के लिए चंबल घाटी में भरी हुंकार

ETAWA NEWS: किसान नौजवान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक रबिंन्द्र सिंह तोमर ने अलग चंबल प्रदेश बनाने के लिए चंबल घाटी में भरी हुंकार। वही गांव बंसरी, गौहानी,गनियावर में बैठक कर आमजन से जनसमर्थन माँगा।श्री तोमर ने कहा कि राजस्थान व मध्यप्रदेश के कुछ जिले जोड़कर व कुछ जिले उत्तरप्रदेश को होंगे चंबल प्रदेश का हिस्सा बनेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि चंबल यमुना का रेत उठवाये सरकार जिससे नदियों की भी सफाई होंगी व स्थानीय लोगो को मिलेगा रोजगार, अभी पार पट्टी क्षेत्र के ज्यादातर नौजवान दिल्ली बम्बई अहमदाबाद आदि शहरों मे रहकर मजदूरी कर रहे है।उन्होंने कहा कि यहां लाखो बीघा जमीन सेंचुरी की रोक के बजह से पड़ी है न हीं अच्छे विद्यालय बन पा रहे है और न हीं कोई उद्योग धंधे लग पा रहे है जिससे ये चकरनगर पार पट्टी क्षेत्र देश स्वतंत्रत हुए 78 वर्ष हो गए है लेकिन आज भी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। तथा आगे कहा कि गौशाला होने के बाद भी छुट्टा जानवर किसान को परेशान कर रहे है और कोई ठोस इंतजाम आज तक नहीं हो सका सरकार को चाहिए कि इस क्षेत्र मे जो जगह सेंचुरी कब्जा किये है उसी जमीन पर बड़ी काऊ सफारी बनवाएं जिससे छुट्टा जानवरों से किसान को निजात मिल सके।रबिंन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि अब चुप नहीं बैठेंगे, आप लोग यदि साथ दे तो हम लोग मिलकर एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे जिसकी आवाज लखनऊ व दिल्ली तक पहुंचेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष क्षेत्रपाल सिंह तोमर, महाबल सिंह चौहान, बालमुकुंद सिंह, राजेश सिंह चौहान, बबलू, तेजेंद्र सिंह चौहान, संतोष पाण्डेय, नारायण सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।।