Home उत्तर प्रदेश किसान खेती में नयी तकनीक अपनायें – एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेस

किसान खेती में नयी तकनीक अपनायें – एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेस

JHANSI NEWS:  ग्राम लहर ठकुरपुरा ब्लाक बबीना (झांसी) में एक्सन एंड , बसन्त महिला प्रोड्यूसर कम्पनी उद्यमी महिला किसान मिलन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें तीन जनपद झांसी,महोवा, ललितपुर की 1500 से अधिक महिलाओ ने प्रतिभाग किया तथा उत्पाद के बारे में स्टाल लगाकर सुव्यवस्थित जानकारी दी। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र से डा. निशी राय  कृषि विषेशज्ञ व कृषि विश्वविद्यालय झांसी डा ओला प्रोफेसर वैज्ञानिक तथा एक्सन एंड से खालिद चौधरी, आरिफ, श्रीमती दीपाली शर्मा उपस्थित रहे । जिससे खेती के नवीन तकनीक से नवकृषि परियोजना के बारे में बताया गया जिससे किसान खेती में अधिक लाभ ले सकते हैं बताया गया। एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेस  से स्टेट हेड कुमार अमित के द्वारा कई नवीन तकनीक के बारे में जानकारी दी । जिसमें एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेस से राहुल सिंह, अनिल शर्मा, हिमांशु सिंह व संजीव शर्मा उपस्थित रहे। जिसका आभार मानसिंह राजपूत के द्वारा किया गया तथा संचालन  महेश रिछारिया ने किया।