Home उत्तर प्रदेश किशोरी को भगाने के आरोप में युवक पर मुकदमा

किशोरी को भगाने के आरोप में युवक पर मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS:  सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली एक किशोरी पांच दिन पहले घर से बिना बताए कही चली गई, परिजनों के खोजबीन के बाद भी किशोरी का कही पता नहीं चला, किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक पर किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के एक मोहल्ले के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी 18 मार्च को बिना बताए कही चली गई, काफी खोजबीन के बाद पता चला कि फतेहपुर जनपद के हाथगांव थाना क्षेत्र का एक युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित ने 22 मार्च को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने फतेहपुर जनपद के हाथगांव थाना क्षेत्र के निहालपुर निवासी संतोष कुमार लोधी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।