Home उत्तर प्रदेश किशोरी के अपहरण का दर्ज हुआ मुकदमा

किशोरी के अपहरण का दर्ज हुआ मुकदमा

PRATAPGARH NEWS: किशोरी के अपहरण को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सोलह मार्च को दोपहर करीब एक बजे उसकी सोलह वर्षीया पुत्री को रायपुर भटनी निवासी विवेक सोनकर पुत्र रामचंद्र सोनकर अपहृत कर ले गया। पीड़िता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जतायी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।