Home उत्तर प्रदेश किशोरी के अपहरण का केस दर्ज

किशोरी के अपहरण का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: किशोरी के अपहरण को लेकर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित का आरोप है कि बीती पन्द्रह मार्च की रात करीब ग्यारह बजे जौनपुर जिले के दौलतपुर पिल्किछा निवासी सचिन बिंद पुत्र उदयराज बिंद अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।