Home उत्तर प्रदेश कालीन नगरी में शारदीय नवरात्र की धूम, वरिष्ठ नागरिकों ने व्यक्त की...

कालीन नगरी में शारदीय नवरात्र की धूम, वरिष्ठ नागरिकों ने व्यक्त की मां दुर्गा के प्रति आस्था

BHADOHI NEWS: कालीन नगरी में शारदीय नवरात्र की धूम मची हुई है। वरिष्ठ कालीन निर्यातक और समाजसेवी इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त किए। वरिष्ठ कालीन निर्यातक काका ग्रुप के अध्यक्ष यादवेंद्र राय काका ने कहा कि नवरात्र में मां विंध्यवासिनी की भक्ति और उपवास से मन को शांति और शरीर को शक्ति मिलती है। वही वरिष्ठ कालीन निर्यातक पंकज बरनवाल ने कहा कि  मां जगदंबा आदिशक्ति की पूजा से  पूरे संसार में खुशहाली आती है मां की आराधना से सुख और शांति मिलती है मां लक्ष्मी खुश होती हैं  भगवान की भक्ति में वह शक्ति है। जिससे सिर्फ मानव ही नहीं देवता भी शीश झुकाते हैं सच्चे मन से की गई पूजा भगवान स्वीकार करता है और माता रानी की कृपा होती है। वरिष्ठ समाजसेवी भारतीय कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ कालीन निर्यातक समाजसेवी शाहिद हुसैन अंसारी ने कहा कि कोई भी त्यौहार हो अगर सच्चे दिल और सुंदरता के साथ मनाया जाता है। तो शहर की सुंदरता बढ़ जाती है किसी भी समुदाय का त्यौहार हो आपस में मिलजुल कर मानने से प्रेम और व्यवहार बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हमारे हर दिल अजीज दोस्त स्वर्गीय डॉ खन्ना जी हमेशा दुर्गा मां का पूजा गर्ल्स कॉलेज स्थित किया करते थे हम लोगों की एक टीम थी सैयद अखलाक व अन्य लोग शामिल होते थे बहुत अच्छा लगता था आज हमारे बीच में डॉक्टर खन्ना नहीं रहे जब भी दुर्गा पूजा का त्यौहार आता है उनकी याद आती है त्यौहार हो सुंदरता के साथ मनाएं शासन प्रशासन के अनुसार मनाए जिस शहर में अमन शांति बनी रहे।