मृतक क़ी पत्नी व पिता ने अपने बेटे क़ी हत्या करने का लगा रहे पड़ोसियों पर आरोप
JALAUN NEWS: थाना कोतवाली कालपी कस्वा मेँ बनी कासीराम कालोनी निवासी राजू का सव बीते 10 अगस्त को रेलवे ट्रेक पर मिला था। उसी को लेकर राजू क़ी पत्नी मंजू सहित पूरा परिवार बुधवार को कलेक्ट्रेट मेँ धरने पर बैठा।उसकी पत्नी मंजू सहित पूरे परिवार का आरोप है क़ी इस पूरे मामले क़ी जाँच कराकर हमारे पति के हत्यारो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जाए। थाना कदौरा के हरचन्दपुर निवासी राजू और उसकी पत्नी कालपी मेँ कासीराम कालोनी मेँ रहते थे। जिसमे राजू क़ी डेढ़वाड़ी बीते 10 अगस्त को रेलवे लाइन पर मिली थी उसी को लेकर बुधवार को पीड़ित गरीब परिवार को पुलिस के द्वारा न्याय ना मिलने पर जिलाधिकारी कार्यालय मेँ फट्टा बिछाकर न्याय क़ी गुहार लगाने को मजबूर होना पड़ा है। पूरा मामला कालपी कोतवाली का है जहाँ एक युवक क़ी लाश बीते 10 अगस्त को रेलवे ट्रेक पर मिली थी।जिसको लेकर मृतक का परिवार आत्म हत्या ना मानते हुए अपने पडोशी के ऊपर हत्या करने के बाद रेलवे लाइन पर शव को फेकने का आरोप लगते हुए पड़ोस मेँ रहने वाले अन्नू ओर गुड्डी देवी नाम के ब्यक्तियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने क़ी माग कर रहे है। साथ ही कालपी कोतवाली क़ी पुलिस पर घुस खोरी का आरोप भी लगा रहे है पीड़ित परिवार ने अपने पडोसी अन्नू और गुड्डी पर हत्या करने का आरोप लगते हुए मुकदमा दर्ज करने क़ी मांग क़ी है।







