Home उत्तर प्रदेश काल भैरव, बउचरा माता प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ आठ से रू राजेश्वरी...

काल भैरव, बउचरा माता प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ आठ से रू राजेश्वरी नंद गिरि पूर्णाहुति, संत सम्मेलन, महा प्रसाद वितरण कार्यक्रम

6
0

प्रयागराज। किन्नर अखाड़ा झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी माता राजेश्वरी नंद गिरि (रोज मौसी) ने आज बताया कि तीन दिवसीय श्री श्री 108 काल भैरव और बउचरा माता के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कार्यक्रम आठ मार्च से शुरू होकर 10 मार्च तक श्री मंगलमुखी धाम, बंधा पोखर के सामने, देवघर,झारखंड में चलेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किन्नर अखाडा की आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) श्री श्री 1008 किन्नर पीठाधीश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी महराज है। महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी माता राजेश्वरी नंद गिरि ने बताया कि पहले दिन आठ मार्च को भव्य कलश यात्रा सुबह नौ बजे निकलेगी, दूसरे दिन नौ मार्च को वेदी पूजन, आधिवास और 10 मार्च को पूर्णाहुति, संत सम्मेलन और महा प्रसाद का वितरण होगा जिसमें देश के कोने – कोने से बडी संख्या में किन्नर संत और क्षेत्रीय लोग शामिल होगे।
किन्नर अखाड़ा झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी माता राजेश्वरी नंद गिरि (रोज मौसी) ने आज बताया कि किन्नर अखाड़ा सनातन धर्म से अधिक से अधिक लोगों को जोडते हुए आगे बढ रहा है क्योंकि किन्नर अखाड़ा के गठन के बाद से बडी संख्या में लोग तेजी से सनातन धर्म से जुडकर मजबूत कर रहे है।उन्होंने कहा कि इसका सारा श्रेय किन्नर अखाडा के आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) श्री श्री 1008 किन्नर पीठाधीश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज को है जिन्होंने देश, विदेश के लाखों लोगों को सनातन धर्म से जोडकर नया इतिहास बना दिया। महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी माता राजेश्वरी नंद गिरि (रोज मौसी) ने आज बताया कि सनातन धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए किन्नर अखाड़ा का गठन हुआ है।