PRATAPGARH NEWS: कोहंडौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर नहर में दलदल में फंसे एक सांड को पीआरवी पुलिस टीम और ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार कांधरपुर नहर के किनारे दलदली जमीन में एक सांड फंस गया था। काफी देर तक बाहर निकलने की कोशिश करने के बावजूद वह दलदल से नहीं निकल पाया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 5931 की टीम मौके पर पहुंची। कोहंडौर थाना के सिपाही अजीत और सुमित त्रिपाठी ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रस्सियों की मदद से सांड को दलदल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सांड के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की।







