Home Blog कांग्रेसियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि कि निंदा

कांग्रेसियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि कि निंदा

7
0

प्रयागराज। तारडीह के फुलवरिया में कांग्रेस पार्टी की मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को महंगाई की आग में निरंतर झोंक रही है। पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बाद रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि से जनता महंगाई की मार के बोझ तले कुचली जा रही है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि (मनरेगा) महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम देश के 2.5 लाख ग्राम पंचायतों और करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा था। भारत के करोड़ों लोगों की जीवनरेखा बन चुकी मनरेगा योजना पर सरकार ने बुलडोजर चला दिया है। इसी के खिलाफ यह देशव्यापी संघर्ष काम के अधिकार, मजदूरी के अधिकार और जवाबदेही के संवैधानिक अधिकार की बहाली के लिए । मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल के इस आंदोलन से जुडि़ए और भाजपा सरकार के नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करें। जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार बढ़ती हुई मंहगाई से जनमानस परेशान है गैस सिलेंडर की बेतहाशा वृद्धि एंव आटा, चावल, दाल चीनी एवं खाद्य जैसे आवश्यक वस्तुओं के दाम बढने से घर का बजट बिगड़ गया है। कार्यक्रम का संचालन जिलामहासचिव सुनील पाण्डेय एवं अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी, डा.अमर सिंह पटेल, ब्लाक अध्यक्ष मो.फारुक, रितेश पासी, श्याम जी धुरिया, संगीता पटेल, पुष्पा चैधरी, गीता देवी, काजल, अर्चना देवी,ननकू राम भारतीया,संजय शुक्ला, फोटो देवी, राजाराम विश्वकर्मा, सुधीर विश्वकर्मा, राजकुमार मिश्रा, राम कृष्ण चैहान, पृथ्वी पाल, दयाराम पाल, आयुष पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।