PRAYAGRAJ NEWS: कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सैदाबाद स्थित निमहरा मंदिर के बगल में जाकर जहां अपना सेफ्टी टैंक साफ करने गड्ढे में उतरे चाचा भतीजे धर्मराज यादव 48 वर्ष विनय यादव 16 वर्ष को उपचार के लिए ले जाया गया सामुदायिक केंद्र पर कर्मचारी और अधिकारियों के उपेक्षात्मक रवैया अनियमितता और उदासीनता के चलते 2 घंटे तक उनका कोई प्राथमिक उपचार नहीं किया जा सका परिणाम स्वरुप उनकी मौके पर ही मौत हो गई।कांग्रेस पार्टी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों को इन दोनों की मौत का जिम्मेदार मानते हुए भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री से इन दोषी लोगों के खिलाफ तत्काल मुकदमा पंजीकृत करके कठोर कानूनी कार्रवाईऔर न्याय दिलाने की मांग करती है। अहमद ने कहा कि इन मृतक परिवार को 50 लख रुपए की आर्थिक सहायता सरकार को देनी चाहिए जिससे परिवार के भरण पोषण में मदद मिल सके कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और अपनी शोक संवेदना प्रेषित करती है और परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है प्रतिनिधि मंडल में शोक व्यक्त करने वाले लोगों में जिला उपाध्यक्ष देवराज उपाध्याय, महेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद सलीम, शमीम अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष लवकुश मिश्रा मोहम्मद यूसुफ, तीरथ राज तिवारी, रितेश कुमार, भोला तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।







