PRAYAGRAJ NEWS: भारद्वाज गुरुकुलम संस्थान रुदापुर में कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष गंगापार अशफाक अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की शुरुआत स्वर्गीय श्रीमती कमला नेहरू जी की जयंती एवं बाल गंगाधर तिलक के पुण्यतिथि पर मुख्य अतिथि अनिल श्रीवास्तव एवं कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण और पुष्पांजलि करके मनाई।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चरित्र और कार्यों पर प्रकाश डाला गया और आजादी के लिए उनके योगदान पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया गया इस अवसर पर जोनल कोऑर्डिनेटर अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक कांग्रेस पार्टी को जमीन से नहीं जोड़ा जाएगा तब तक कांग्रेस पार्टी का उत्थान संभव नहीं है हमको आपको चाहिए कि हम लोग राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें तभी हमारा संविधान बचेगा और जाति जनगणना करने का राहुल गांधी का सपना साकार होगा कांग्रेस पार्टी सदैव शोषित पीड़ित जनता की लड़ाई लड़ती रही है हमको आपको कांग्रेस पार्टी के हाथों को मजबूत करना होगा कांग्रेस नेता शेखर बहुगुणा ने कहा कि यदि समय रहते हम आप नहीं जाग पाएंगे तो यह देश विभाजनकारी शक्तियों के चंगुल से नहीं निकल पाएगा। और हम आप गुलामी की जंजीरों में जकड़े रहेंगे। कोऑर्डिनेटर प्रमोद पांडे ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों से कांग्रेस पार्टी की नीति और सिद्धांतों को बताएं और विघटनकारी शक्तियों को उखाड़ फेंके।राजन दुबे ने कहा कि हमें निष्ठावान कार्यकर्ताओं को आगे लाना होगा तभी पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी।गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि मैं जनता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ता रहूंगा जब भी किसी कार्यकर्ता पर उनकी अस्मिता की बात आएगी मैं उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर तब तक लड़ता रहूंगा जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता है। इस अवसर पर अपने विचार रखने वाले वाले प्रमुख नेताओं में शरद उपाध्य मुन्ना निशा सिंह सत्यनारायण पांडे मुन्ना संतोष सिंह सोफिया बानो सुनील पांडे राजेश्वरी पटेल सौरभ श्रीवास्तव कंट्रोल रूम प्रभारी सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, अनुपम श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्षगण, प्रदीप कुमार पांडे, लवकुश मिश्रा, वेद प्रकाश बिंद, अखिलेश सिंह, मोहम्मद शमीम, पंचू लाल पासी, शिवचंद बिंद, राजेंद्र पटेल, सुरेश पटेल, सुरेंद्र यादव, महेश शुक्ला, अनिल पाल, संजय शुक्ला, आनंद सिंह,भोलानाथ तिवारी, आनंद सिंह, सुभाष यादव, शीतल पाठक, मो.निजाम, मो.कुड्डूस, शिवप्रसाद मौर्य, राजेश पटेल, संजय पटेल, राधा रमण यादव, श्याम बाबू यादव, कमला विश्वकर्मा, संगीता देवी, संतोष कुमारी, मंजू देवी, सुनीता देवी, सीता देवी, दिलीप दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।







