Home इटावा कांग्रेस में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए नगर के संभ्रांत जनों ने...

कांग्रेस में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए नगर के संभ्रांत जनों ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

ETAWA NEWS: ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेम किशोर द्विवेदी के आवास पर जन नायक राहुल गांधी  की नीतियों और देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों के संघर्ष की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिये कांग्रेसी विचारधारा को अंगीकृत करते हुए सेवा निवृत्त प्रवक्ता  रिपुसूदन शर्मा निवासी अशोक नगर इटावा ने अपने समर्थकों के साथ ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रुप से चंचळेश त्रिपाठी (बिट्टू ), अंकित धाकरे, सौरभ यादव आदि का ज़िला उपाध्यक्ष सतीश नागर, प्रेमकिशोर द्विवेदी एडवोकेट ज्ञानेंद्र पांडे आदि ने पटका पहना कर स्वागत किया। इस मौक़े पर ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने नवनियुक्त  सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी सम्मानित जनों के कांग्रेस में सम्मिलित होने से निश्चित रूप से इटावा कांग्रेस को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाए गए राघवेंद्र पाल गौतम के ओजस्वी मार्गदर्शन में प्रदेश के कांग्रेस संगठन में नई क्रांति देखने को मिली है। इसी के साथ ही विगत लंबे समय से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के सशक्त नेतृत्व के चलते समस्त प्रदेश के कांग्रेस खेमे के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। ऐसे ठोस और सतही बदलाव के चलते आज उत्तर प्रदेश का हर नागरिक कांग्रेस में अपना विश्वास दिखाते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा है। अब देश का आम जनमानस समझ चुका है कि इस देश को अगर कोई प्रगति और खुशहाली पर के रास्ते पर ले जा सकता है तो वह सिर्फ़ हमारे नेता राहुल गांधी का नेतृत्व है। आज यहां का नागरिक देश विरोधी और दमनकारी नीतियों के चलते त्राहिमाम कर रहा है। ऐसे में सभी को कांग्रेस से बेहतर और कोई दूसरा विकल्प नहीं दिखाई दे रहा है।