BHADOHI NEWS: गुरुवार को संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ज्ञानपुर स्थित एक निजी लॉन में किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भदोही के पूर्व विधायक विजय प्रकाश उपस्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कोऑर्डिनेटर श्री सत्यवीर सिंह, दयाशंकर पांडेय व सुधाकर तिवारी शामिल हुए। इस अवसर पर जोनल कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि “संगठन ही शक्ति है, और संगठन की मजबूती ही आगामी संघर्षों की नींव है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही पार्टी मजबूत होगी। कांग्रेस की विचारधारा ही देश की एकता और भाईचारे की गारंटी है। हमें लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और संघर्ष की परंपरा को बताना होगा।” कोऑर्डिनेटर श्री सत्यवीर सिंह व दयाशंकर पांडे ने कहा कि “संगठन सृजन अभियान कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की जड़ों को और गहरा करने का एक सशक्त माध्यम है।” जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे ‘राजन’ ने कहा कि “यह अभियान कांग्रेस को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाएगा।” कोऑर्डिनेटर सुधाकर तिवारी ने कहा कि “आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बताता है कि संगठन सृजन अभियान भदोही जनपद में पार्टी को मजबूती की नई दिशा देगा। इस मौके पर युवा हृदय सम्राट राहुल गांधी के संघर्ष से प्रभावित होकर वरिष्ठ नेता सरफ़राज़ अहमद व रोहित गौतम के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और संगठन के साथ खड़े होने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल ने किया। इस अवसर पर सुरेश चंद्र मिश्रा, पंडित दीनानाथ दुबे राजेश दुबे, राजेश्वर दुबे, त्रिलोकी नाथ बिंद, मसूद आलम, सुरेश चंद्र गौतम, सुबुकतगीन अंसारी, स्वालेह अंसारी, जिला दुबे, नाज़िम अली, अकबर अंसारी राजेंद्र प्रसाद मौर्य, मनोज गौतम, लक्ष्मी शंकर चौबे,जजलाल राय, रमेश बिन्द, शिवपूजन मिश्रा महेश चंद्र मिश्रा, रमाशंकर बिंद, सुरेश चौहान राजाराम दुबे, धर्मराज बिन्द, सरफराज अहमद, शमशीर अहमद, करण मौर्य, रहमत हबीब अशोक मिश्रा पाराशर, इजहार अहमद, आजाद हुसैन,रियाज अली, असलम हाशमी राजेश यादव, राजेश कुमार पाल, सनाउल्लाह शाह, राकेश कुमार पाल, धीरज पाल, राजेश सरोज, मुस्ताक अंसारी, शारदा सरोज, श्लोक मिश्रा मुन्ना तिवारी, पप्पू पाण्डेय, हरिश्चंद्र बिन्द, रामबाबू गुप्ता मुनींद्र बिन्द, कमलेश कुमार शुक्ला, गुलाब पाल,दुर्गेश तिवारी, विजय शंकर दूबे, अनिल पाण्डेय, चेतनारायण सिंह, धर्मेंद्र पटेल,कुंदन मिश्रा,संजय पांडेय,वारिस अंसारी, सूबेदार गौतम विशाल गौतम, मीना देवी, आसमा बानो, विश्वजीत सिंह मोहम्मद साहिल, मोहम्मद दानिश, अफगान, समीर, शहजाद, हलीम, मनोज कुमार मौर्या, मोनिश अंसारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।







