PRAYAGRAJ NEWS: फूलपुर के अहियापुर में मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। चैपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि मनरेगा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अधिनियम भारत सरकार द्वारा संचालित अधिनियम था जो 2005 में शुरू हुआ था जिसमें जनता को 100 दिनों का रोजगार मिलने की गारंटी निश्चित की गई थी।लेकिन वर्तमान सरकार मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत जीरामजी कर दिया। अब जनता इनके मनसूबों को पूरी तरह समझ चुकी है।मनरेगा मजदूर अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह से जागरूक हो चुकें हैं। जीरामजी योजना केंद्र सरकार की सोंची समझी रणनीति के तहत लाई गई है। जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी जब तक भाजपा सरकार इस अधिनियम को वापस नहीं ले लेती है तब तक कांग्रेस पार्टी चैपाल के माध्यम से जनता के हितों की आवाज उठाती रहेगी।मौजूदा हालात पर अपने आक्रोश व्यस्त करते हुए अहमद ने कहा कि एक और जहां महंगाई एवं बेरोजगारी पर आम जनता परेशान है वहीं दूसरी ओर एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर मचे हाहाकार पर केंद्र सरकार की विदेशी नीति की असफलता की वजह से चारों तरफ देश में गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।आगामी 22 मार्च को भारतगंज में संविधान बचाओ,किसान बचाओ,मनरेगा बचाओ,रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुनील पाण्डेय एवं अध्यक्षता चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह,वररूम प्रभारी सद्दाम हुसैन सिद्दीकी,संगीता पटेल,मनोरमा पाल,शीला मौर्या,गुड़िया मौर्या,पुष्पा चैधरी, सितारा देवी,गीता देवी,पूनम यादव,नीलिमा गुप्ता,जगत नारायण पाल,अशोक मिश्रा,हरिभान सिंह पाल,रागेन्द्र बहादुर पटेल,विमल कुमार,रमेश पाल,सीताराम पाल,राज बहादुर पाल,विजय पटेल,रमन कुमार यादव, आदि लोग मौजूद रहे।







