Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने महिला एवं दलितों पर अपराध बढ़ोतरी का सरकार पर लगाया...

कांग्रेस ने महिला एवं दलितों पर अपराध बढ़ोतरी का सरकार पर लगाया गया आरोप

PRATAPGARH NEWS: शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय आयोजित इस पत्रकार वार्ता में कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी विभिन्न अखबारों चैनलों के पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल में कानून व्यवस्था को नाकाम बताया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने NCRB के आंकड़ों का हवाला देते हुए इस दौरान महिलाओं दलितों के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी होने का लगाया आरोप।उन्होंने कहा कि अपराधियों में खत्म हो चुका है कानून का खौफ..पट्टी तहसील में बेलखरनाथ ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह द्वारा सरेआम दो भाईयों पर गोली चलाने को कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाला बताया। तमाम घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने प्रदेश में कमजोर होते कानून के इकबाल को सरकार की नाकामी करार दिया। प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता मासूम हैदर, डॉक्टर प्रहलाद तिवारी, सेवादल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, सुरेश कुमार मिश्रा, भवानी शंकर दुबे, फतेहबहादुर सिंह प्रवक्ता रहे मौजूद।